Libra

राशि शुभ दिनाँक3,4,7,12,15,16,22,24,30
भाग्यशील रंगसफेद | White
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,8,9,11,18,20,25,26

इस महीने धन के मामलों में भाग्यशाली रहने वाले हैं। खेलकूद और मनोरंजन आदि गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिये महीना शुभ रहने वाला है। व्यापार में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना प्रबल है। लेकिन निवेश और नकदी को लेकर परेशानी हो सकती है। पहले की गयी मेहनत और प्रयासों का परिणाम आपको प्राप्त होगा। बच्चों की परवरिश पर आप ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पुराने सम्पर्कों और जान-पहचान का फायदा आपको मिल सकता है। बड़ा आर्थिक लेन-देन करने के लिये महीना काफी शुभ है। महीने के मध्य में आपके रुके हुये काम बन सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है।

कार्यक्षेत्र में आलोचना का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी गम्भीर विषय पर तीखी बहसबाजी हो सकती है। महीने के शुरुआती सप्ताह में स्वास्थ्य नरम-गरम रहने के योग बन रहे हैं। बारिश में भीगने के कारण सर्दी-जुकाम हो सकता है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केन्द्रित रखें। महीने की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। दूसरे सप्ताह में आपको प्रेम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। बॉस भी आपसे किसी कारण नाखुश रहेंगे। कुसंगति के कारण आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपने सिद्धान्तों से किसी भी स्थिति में समझौता न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। दूसरों पर अपने विचारों को न थोपें।

Our Newsletter

Get Your Daily Horoscope, Daily Lovescope and Daily
Tarot Directly In Your Inbox