Scorpius

राशि शुभ दिनाँक7,8,13,14,17,18,22,24,25,26
भाग्यशील रंगलाल | Red
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,11,12,15,19,23,27,28

धन-सम्पत्ति के मामलों के लिये यह महीना शुभ रहने वाला है। अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करियर वृद्धि के लिये कर सकते हैं। छात्रों को मनोवांछित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। प्रेमी जन के साथ विवाह भी कर सकते हैं। महीने का उत्तरार्द्ध आपके लिये काफी उत्तम रहने वाला है। बड़े भाई-बहनों से आपको मदद मिलेगी। माह का दूसरा और अन्तिम सप्ताह सभी नये कार्यों के लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। 18 जून के बाद दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर गतिरोध दूर हो सकते हैं।

माह के प्रारम्भ में दवाइयों पर आपका धन खर्च होगा। परिवार के मामलों में दूसरे लोग हस्तक्षेप कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को वक्री शनि की स्थिति के कारण कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप नये फ्लैट और मकान में शिफ्ट होना चाह रहे हैं तो पहले पूरी तरह से जांच-परख अवश्य कर लें। राजनीतिक लोगों के मान-सम्मान में कमी आ सकती है। किसी जरूरी काम के लिये आपको लोन लेना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। यदि आप अचानक से प्रतिक्रिया देते हैं तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।


Our Newsletter

Get Your Daily Horoscope, Daily Lovescope and Daily
Tarot Directly In Your Inbox