Capricornus

राशि शुभ दिनाँक1,3,4,11,12,15,16,21,28,29
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
राशि प्रतिकूल दिनाँक5,6,15,16,19,23,24,30

इस महीने की शुरुआत करियर के लिये बहुत अच्छी है। नया व्यापार शुरू करने के लिये आसानी से आपको लोन मिल सकता है। समाज सेवी संस्थाओं में आप धन दान कर सकते हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्य के भरोसे कोई काम न छोड़ें। शुरुआती दो सप्ताहों में स्थान परिवर्तन की सम्भावना निर्मित हो सकती है। लवमेट के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित होगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। मित्र आपकी काफी सहायता करेंगे। महीने का उत्तरार्द्ध विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

शनि के वक्री होने से आपके कई सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। छोटी-छोटी बात को लेकर पड़ोसियों से झगड़ा न करें। मन में अनहोनी होने का भय रहेगा। अपने मन को शान्त रखने की कोशिश करें। आपको अपने स्वभाव में                   परिवर्तन करना चाहिये। पैरों में थकान और दर्द की शिकायत हो सकती है। आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिये। यदि आप फिट रहना चाहते हैं तो नियमित एक्सरसाइज अवश्य करें। यदि आप सिंगल हैं तो           आपको    लव प्रपोज़ल मिल सकते हैं। बिना सोचे-विचारे आपको कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिये। दूसरा और चौथा सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं है।


Our Newsletter

Get Your Daily Horoscope, Daily Lovescope and Daily
Tarot Directly In Your Inbox