महीने का प्रथम सप्ताह रिलेशनशिप से जुड़े मामलों की परेशानियों को दूर करने में सक्षम है। आपके सभी कार्य उत्तम गति से चलते रहेंगे। विवाहित जोड़े परिवार बढ़ाने की प्लानिंग कर सकते हैं। करियर में स्थिरता रहेगी। आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। 18 जून को शुक्र का राशि परिवर्तन आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। भोग-विलास में आप काफी धन खर्च करेंगे। अधिकारी वर्ग से मनोनुकूल सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप छुट्टी लेना चाह रहे हैं तो बॉस से बात कर सकते हैं। महीने का मध्य भाग बेहद शुभ रहने वाला है।
दूसरों पर ज्यादा अधिकार जताने की प्रवृत्ति आपकी छवि पर बुरा असर डाल सकती है। अपने विचारों को लेकर जड़ न बनें। हो सकता है की आपको अपने विचारों से समझौता करना पड़े। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। ऐसे में आपको शान्त बने रहना चाहिये। दूसरे सप्ताह में आपको विरोधियों से कुछ समस्या हो सकती है। किसी को भी बिना मांगा ज्ञान न दें। महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं तो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सुख-सुविधा का भी ध्यान रखें।