Virgo

राशि शुभ दिनाँक1,2,4,8,9,13,14,19,20,22,28,30
भाग्यशील रंगहरा | Green
राशि प्रतिकूल दिनाँक5,6,11,15,18,23,24,26

परिवार के सदस्यों के प्रति भावनात्मक रूप से काफी जुड़े हुये रहेंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भूमि-सम्पत्ति खरीदने के लिये यह महीना काफी भाग्यशाली हो सकता है। कमीशन से जुड़े व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ होने वाला है। समाज के उच्च तबके वाले लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। इस महीने आप घर के रखरखाव व व्यवस्था में काफी ध्यान देंगे। महिलायें शॉपिंग में काफी धन खर्च कर सकती हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। दूसरा और तीसरा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाला है।

अनावश्यक और बकवास चर्चाओं से दूरी बनाये रखें। धन के मामलों में सावधानी रखनी जरूरी है। महीने का उत्तरार्द्ध थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। खर्चों की अधिकता के कारण बहुत आवश्यक मामले भी अटक सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अहंकार की भावना को प्रवेश न करने दें। सन्तान के भविष्य की चिन्ता रहेगी। प्रिय मित्र कुछ दिनों के लिये आपसे नाराज हो सकते हैं। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।


Our Newsletter

Get Your Daily Horoscope, Daily Lovescope and Daily
Tarot Directly In Your Inbox